Site icon Buziness Bytes Hindi

Baking Soda For Healthy Skin: जाने कैसे बेकिंग सोडा करता है स्किन की समस्याओं का इलाज


Baking Soda For Healthy Skin: जाने कैसे बेकिंग सोडा करता है स्किन की समस्याओं का इलाज

चेहरे पर दाग-धब्बे नूर छीन लेते हैं, ये खूबसूरती को फ़ीका कर देते हैं। महिलाएं दाग-धब्बों और मुहांसों से निजात पाने के लिए हज़ारों रुपये खर्च करती है, फिर भी कुछ नहीं हो पता | इसके अलावा कॉस्मेटिक प्रोडक्ट से साइट इफेक्ट होने का खतरा भी रहता है। इसी कारण आज हम आपको बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने के बारे में बातएंगे, ये एक बेहतरीन इलाज है। तो आईये जानते हैं कि बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कैसे किया जाए | 

मुंहासे और ब्लैक हेड्स को हटाने के लिए बेकिंग सोडा असरदार होता है, ये डेड सेल्स हटाकर रोमछिद्र साफ करता है। आपको बस 1 चम्मच बेकिंग सोडा को 1 चम्मच पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लेना है और मुंहासों के निशानों पर लगाकर उसकी मसाज करके  2 से 3 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो ले | चेहरा धोने के बाद मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करे | इसे आप सप्ताह में 2-3 बार लगा सकती है | 

Read also: बालों की सभी समस्याओं को दूर करेगा अंडे का मास्क, जाने कैसे

1 चम्मच बेकिंग सोडा में 2 चम्मच संतरे का रस मिलाकर पेस्ट बना ले फिर चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं और 15 मिनट बाद मसाज करके चेहरा धो ले और मॉश्चराइजर लगाएं। चेहरा ग्लो करने लगेगा | 

1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना ले और दाग-धब्बों पर लगाएं फिर  2-4 मिनट बाद  गुनगुने पानी से धो ले | इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बों से मुक्ति मिल जाएगी | इसके अलावा आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस पेस्ट को लगा सकते है | 

Read also: बेजान स्किन को ठीक करने के लिए सेब के छिलकों का पैक लगाइए

Exit mobile version