नई दिल्ली। गुरुवार से अहमदाबाद में खेले जाने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड की टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ में 3 बड़े बदलाव किये हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने बैटिंग कोच में बदलाव करते हुए पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्कस ट्रेसकोथिक को राष्ट्रीय टीम की कमान सौंपी है। वहीं हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड ने बॉलिंग कोच के रूप में जॉन लुईस और स्पिन बॉलिंग कोच के लिये न्यूजीलैंड के जीतन पटेल को टीम में शामिल किया है।
गौरतलब है कि मार्कस ट्रेसकोथिक पूर्व बल्लेबाजी कोच जोनाथन ट्रैट की जगह लेंगे जिन्हें जैक कैलिस की जगह टीम में शामिल किया गया था। कैलिस श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में इंग्लैंड के बैटिंग सलाहकार बने थे।
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने नई नियुक्तियों को लेकर बयान जारी करते हुए कहा,’मार्कस, जोन और जीतन ने हाई लेवल पर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है और इससे जाहिर होता है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के भविष्य में वह काफी कुछ कर सकते हैं। ट्रेसकोथिक टी20 सीरीज से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे।’

