नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली में ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई है। ट्रेन से कटकर मरने वाले तीनों युवक यूपी के रहने वाले है। हादसा समयपुर बादली रेलवे स्टेशन के पास उस दौरान हुआ जब तीनों युवक रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे। तीन युवकों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान संभल, निवासी रियाजुल और बदायूं निवासी मोहम्मद हफीज और मोहम्मद शाहरुख के रूप में हुई है।
दीपावली की छुट्टी होने के कारण चार दोस्त घूमने के लिए गए थे। वापस लौटते समय ट्रैक पार करने के दौरान युवक दूसरे ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन के निकलने का इंतजार करने लगे। इस बीच एक दूसरी ट्रेन दूसरे ट्रैक पर आ गई। इसककी चपेट में तीन युवक आ गए। चैथे साथी मोहम्मद एहसान ने दोनों ट्रैक के बीच बैठकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची सब्जी मंडी रेलवे थाना पुलिस ने शवों को मोर्चरी भेजा।
पुलिस बचे दोस्त एहसान से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों युवक दिल्ली में सिरसपुर गांव, राणा पार्क इलाके में किराए पर रहते थे। मूलरूप से संभल यूपी के रहने वाले रियाजुल के परिवार में पिता वहीं बदायूं के रहने वाले हफीज के परिवार में पिता और शाहरुख के परिवार में पिता और अन्य सदस्य हैं। मृतक हफीज और शाहरुख रिश्तेदार हैं।
तीनों युवक समयपुर-बादली में एक फैक्टरी में काम करते थे। अवकाश के दिन तीनों एक अन्य दोस्त एहसान के साथ घूमने के लिए गए थे। शाम के समय चारों वापस घर लौट रहे थे। चारों दोस्त बादली से होलंबी कलां के बीच रेलवे लाइन के पास ट्रैक पार कर रहे थे। इस बीच रेलवे ट्रैक पार करते समय इन लोगों ने देखा कि डाउन ट्रैक पर एक ट्रेन आ रही थी। चारों दोस्त दूसरे ट्रैक पर खड़े होकर उस ट्रेन गुजरने का इंतजार करने लगा। ट्रेन के शोर के बीच दूसरे ट्रैक पर दिल्ली की तरफ से अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। जब तक इनको पता चलता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एहसान तो किसी तरह दोनों ट्रेनों के बीच कूदकर जान बचा ली। लेकिन हफीज, रियाजुल और शाहरुख शताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गए। तीनों की मौत हो गई।

