Site icon Buziness Bytes Hindi

Delhi-Meerut Expressway Accident: दिल्ली—मेरठ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत

गाजियाबाद। सोमवार देर रात दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई। हादसा कांवड़ियों की दो बाइकों के  आमने सामने से टकराने से हुआ। हादसे में तीन  कावड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। मृतकों की शिनाख्त का काम जारी है। पुलिस के अनुसार हादसा देर रात दो बजे कके बाद का है। गाजियाबाद संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ0 विनोद पांडेय ने बताया कि रात को एनएचएआई एंबुलेंस में तीन घायलों को इमरजेंसी में भर्ती कराया था। जहां डॉ0 गौरव ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों के शव मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। उधर पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है। वहीं एक अन्य घटना में मोबाइल चार्ज करने के दौरान लगे करंट से एक कांवड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। हिंडन पुल पुलिस चौकी के पास लगे कांवड़ शिविर में एक कांवड़ियां अपना मोबाइल चार्ज कर रहा था।

Read also: Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन सेना ने तेज किया हमला, रूस के 50 से अधिक गोला—बारूद डिपो नष्ट

इस दौरान उसको करंट लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद कांवड़ सेवा शिविर को बंद कर दिया। शिविर से जुड़े पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुरानी सीमापुरी दिल्ली निवासी विक्की अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में साहिबाबाद कोतवाली की हिंडन पुल पुलिस चौकी के पास कांवड़ शिविर में सभी लोग रुक गए। इसके बाद उन लोगों ने अपने साथ लाए लोहे के एक्सटेंशन को शिविर में लगे बिजली बोर्ड में लगाकर मोबाइल चार्ज के लिए लगाया। इससे एक्सटेंशन में करंट आ गया और उसकी चपेट में विक्की आ गया। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एक्सटेंशन लोहे का होने के कारण करंट उतरा था। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version