लाइफस्टाइल डेस्क: क्या आपके बाल गर्मी में रूखे बेजान होकर गिर रहे हैं ? तो इन हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। इन हेयर मास्क को इस्तेमाल करने से बाल स्मूथ, सिल्की और शाइनी हो जाएंगे |
एलोवेरा हेयर मास्क:
एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते है जो बालों के साथ – साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होते है | एलोवेरा हेयर मास्क बनाने के लिए एलोवेरा जेल एक कटोरी में लें और एक चम्मच शहद मिलाएं। बालों में अच्छी तरह से लगाए , दो घंटा सूखने के लिए छोड़ दें और फिर दो घंटे बाद धो ले | एलोवेरा हेयर मास्क को सप्ताह में दो बार लगाएं।
अंडा हेयर मास्क:
अंडा बालों को भरपूर पोषण देता है और चमकदार बनता है , इसके पीले भाग में जिंक, प्रोटीन, आयरन, सल्फर आदि की भरपूर मात्रा होती है जो बालों के लिए फायदेमंद है | अंडा हेयर मास्क बनाने के लिए कटोरी में अंडे का पीला भाग लें, इसमें शहद, जैतून का तेल मिलाएं | बालों में लगकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर धो ले |
Read also: महिंद्रा ने एम-प्रोटेक्ट कोविड प्लान के साथ किसानों का समर्थन किया
जैतून का तेल:
जैतून के तेल में विटामिन ई होता है जो बालों को भरपूर पोषण देता है और हेल्दी बनाता है। जैतून के तेल को लगाने से पहले तेल को गर्म कर लें और उंगलियों से मालिश करें। ऐसा करने से बालों को जड़ों से मजबूती मिलेगी।