Site icon Buziness Bytes Hindi

Ghaziabad News Today: मंदिर की आड़ में बनाया जा रहा था मौत का सामान, तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद। जिले की एसओजी देहात और थाना निवाड़ी पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ये तमंचे मंदिर परिसर में एक कमरे में बनाये जाते थे। इसका किसी को शक भी नहीं था। पुलिस ने मौके से बने व अधबने 29 तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Read also: Firozabad News: एसओजी सिपाही बनकर कास्टेबल कर रहा था अवैध वसूली,एसएसपी ने खिलाई जेल की हवा

मामले की जानकारी देते जिले के एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एसएसपी द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अवैध असलाह बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते थाना निवाड़ी और एसओजी टीम को लगाया गया। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तीन व्यक्ति जंगल में बने मंदिर के कमरे में मौत का सामान तैयार करते हैं। इसके बाद पता चला कि पतला से खिदोडा मार्ग जंगल में बने मंदिर के कमरे में तमंचे बनाए जा रहे हैं।

Read also: जम्मू-कश्मीर प्रशासन एसओजी, बीडीएस और पुलिस को देगा सुरक्षा भत्ता

सूचना पर टीम को लगाया गया और थाना निवाड़ी, एसओजी ग्रामीण टीम ने  जंगल में बने मंदिर के कमरे में छापा मारा तो तीन लोग तमंचा बनाते हुए पकड़े गए। मौके से अनस पुत्र आफाक निवासी झंडापुर कॉलोनी अर्थला थाना साहिबाबाद अरसलान पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम महलका फलावदा थाना जिला मेरठ,लवी निवासी नंन्दलोई थाना लोधा जिला अलीगढ़ सहित तीन  को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से नौ तमंचे 315 बोर तैयार व 20 तमंचे 315 बोर अधबने और भारी मात्रॎ में तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म अपराधी हैं। जिसमे लवी  पूर्व में  थाना लोधा अलीगढ़ से जेल जा चुका है। 

Exit mobile version