Site icon Buziness Bytes Hindi

3-3 फुट के दूल्हा- दुल्हन की शादी मेरठ और सोशल मीडिया में छाई


3-3 फुट के दूल्हा- दुल्हन की शादी मेरठ और सोशल मीडिया में छाई

मेरठ में हुई एक शादी इनदिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है.दरअसल,नौचंदी क्षेत्र में 3 फुट के दूल्हा दुल्हन की शादी हुई है.बताया जा रहा है कि ढाई माह पहले उनकी शादी की तारीख तय हो गई थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से तय डेट पर शादी नहीं हो सकी. शनिवार को दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे को हो गए. नौचंदी छेत्र में शादी की रश्में पूरी की गई.

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के 25 लोग बने गवाह
लक्खीपुरा निवासी फिरोज़ पुत्र रियाजुद्दीन 25 वर्ष कद 3 फीट शनिवार को लॉकडाउन 5.0के दौरान करीब 25 लोगों की बारात लेकर ढवाई नगर में पहुंचा जहां 3 फीट की दुल्हन बाबू पुत्री जैनब के साथ निकाह किया गया.दोनों के कद के साथ जोड़ी मिलने को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चाएं चल रही है. दोनों के परिजनों ने बताया कि छोटे कद होने के कारण बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ा , एक दिन फ़िरोज के दोस्त की भाभी ने उन्हें देख लिया.वह भी अपनी तीन फुट की बहन जैनब (निवासी नौचंदी थाना क्षेत्र की ढबाई नगर) की शादी के लिए परेशान थी. बात आगे बढ़ी और दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद रिश्ता तय हो गया.फिरोज ने बताया कि ढाई माह पहले शादी होनी थी, लेकिन लॉकडाउन लग गया. अब अनुमति लेकर शादी हुई. बरात में घर-परिवार के ही कुछ खास लोग गए थे.दोनों की जोड़ी देखने के लिए दोनों जगहों पर ही लोग एकत्र हो गए थेदोनों की शादी पर परिजनों ने खुशी का इजहार किया.

Exit mobile version