Site icon Buziness Bytes Hindi

29 पाकिस्तानी सिख तीर्थयात्रियों की मौत


29 पाकिस्तानी सिख तीर्थयात्रियों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मिनी बस और ट्रेन में भीषण टक्कर

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मिनी बस और ट्रेन में टक्कर हो गई। इस घटना में 29 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी पाकिस्तानी सिख बताये जा रहे हैं। यह हादसा ननकाना साहब के पास बिना फाटक वाली क्रॉसिंग पर हुआ।

जीयो न्यूज की खबर के अनुसार शुक्रवार को यात्रियों से भरी बस की शाह हुसैन एक्सप्रेस ट्रेन से टक्कर हो गई | राहत एवं बचाव कार्य में लगे अध‍िकारियों ने यह जानकारी दी। रेलवे और बचाव 1122 से बचाव अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घायलों को प्राथमिक उपचार दे रहे हैं। सभी संभागीय अधिकारियों को दुर्घटनास्थल पर पहुंचने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

Exit mobile version