लाल हुए सेंसेक्स के 28 शेयर, बाजार में मची ताबड़तोड़ बिकवाली

बिज़नेसलाल हुए सेंसेक्स के 28 शेयर, बाजार में मची ताबड़तोड़ बिकवाली

Date:

बाजार:- आज बाजार खुलते ही घरेलू बाजर में ग्लोबल संकेत कमजोर दिखे है। कल आए उछाल के बाद आज सेंसेक्स और निफ्टी के बाजार में कमजोरी देंखने को मिली है। आज के बाजार में सेंसेक्स 950 अंकों से ज्यादा टूटा है. जबकि निफ्टी 16000 के नीचे आ गया है। मार्केट में आई कमजोरी के बाद आज सेंसेक्स में 976 अंकों की गिरावट है और यह 53,232.77 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है वही निफ्टी 257 अंक टूटकर 15983 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।
अगर हम लिस्टेड कम्पनियों की बात करें तो आज बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ के करीब घट गया। हैवीवेट शेयरों में भारी बिकवाली देंखने को मिल रही है वही सेंसेक्स 30 के 28 शेयर लाल निशान पर आ गए हैं। आज के टॉप लूजर्स में BAJAJ ट्विंस, INFY, TECHM, WIPRO, TATASTEEL, HCLTECH और SBIN शामिल हैं।
सेंसेक्स निफ्टी में आई गिरावट के साथ आज मार्केट में चौतरफा बिकवाली देंखने को मिल रही है। ऐशियाई बाजार में ताबड़तोड़ बिकवाली मची हुई है। आटो, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में भी बिकवाली है। निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स करीब 2 फीसदी कमजोर हुए हैं. जबकि आईटी इंडेक्स में 3 फीसदी कमजोरी नजर आ रही है. मेटल और रियल्टी इंडेक्स में 2.5 फीसदी से ज्यादा गिरावट है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related