हापुड़। जिले में कोरोना का संक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को 27 नए मामले सामने आए, इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़कर अब 443 हो गई है। आनन फानन में मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को प्रयोगशाला से उन्हें संदिग्धों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें २७ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में से ९ कोटला मेवतियान, पांच बछलौता, एक हापुड,़ एक आदर्शनगर गढ़ व ११ मरीज आर्यनगर पिलखुवा के हैं। संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
इतना ही नहीं संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग भी तेजी से शुरू कर दी गई है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 443 पहुंच गई है। जबकि 204 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जिले में कोरोना का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। यह बात अलग है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की रोकथाम को लेकर पूरा प्रयास कर रहे हैं।

