Site icon Buziness Bytes Hindi

Accident In Uttarakhand: ड्राइवर की एक लापरवाही से उजड़ा 26 घरों का सुखचैन, एक-एक कर टूटती रही सांसों की डोर

देहरादून। उत्तरकाशी में चारधाम श्रद्धालुओ से भरी बस गत रविवार शाम सात बजे दो सौ फिट गहरी खाई में गिरने से 26 की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर घायल हैं। इनमें 23 ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि तीन की मौत अस्पताल में हुई। बताया जाता है कि बस में चालक के अलावा मप्र के पन्ना जिले के गांव जखला के 28 श्रद्धालुगण सवार थे। हादसा यमुनोत्री हाईवे पर रिखाऊं खड्ड इलाके में हुआ। बस हरिद्वार से यमुनोत्री धाम के लिए चली। उत्तरकाशी के रिखाऊं खड्ड के पास जिस स्थान पर श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना का शिकार  हुई। वहां पर सड़क काफी चौड़ी है। लेकिन सामने से आ रहे वाहन को पास देने में बस चालक लापरवाही कर बैठा। जिस समय बस चालक सामने से आने वाले वाहन को पास दे रहा था उस दौरान बस की गति काफी तेज थी।

Also read: यमुनोत्री धाम में एमपी के श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 28 की मौत

बस चालक ने बिना गति कम किए वाहन को पास दिया और खुद सड़क से बाहर चला गया और 200 मीटर खाई में बस को लेकर समा गया। तेज स्पीड़ के कारण वाहन सड़क से बाहर निकलकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें 26 श्रद्धालुओं को जान गंवानी पड़ी। बस चालक की लापरवाही के कारण 26 श्रद्धालुओं की जान गई और पल भर में 26 घरों में मातम और जिंदगी भर ना भूलने वाला दुख दे गया। पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय तेज स्पीड और थोड़ी सी असावधानी जान पर भारी पड़ जाती है। यमुनोत्री हाईवे पर अब तक दो सड़क हादसों में वाहन चालकों की लापरवाही उजागर हुई हैं।

Exit mobile version