अमेरिका के शिकागो में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान गोलीबारी की घटना ने अमेरिका के खौफनाक गन कल्चर की ओर सभी का ध्यान खींचा है। घटना में 6 लोगों की जान गई जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। अमेरिका में हर साल गोलीबारी की घटनाओं में सैकड़ों लोगों की जान जा रही है। इसे लेकर अब अमेरिका में बहस छिड़ चुकी है। जो बाइडेन सरकार इसे लेकर कड़े कदम उठाने की तैयारी में है। वर्ष 2022 में अब तक अमेरिका में 250 से अधिक गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 का कोई हफ्ता ऐसा नहीं बीता जब देश में चार या उससे ज्यादा गोलीकांड की घटनाएं ना हुई हों।
अमेरिका में हाल के साल में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले साल 2021 में 700 गोलीकांड की घटनाएं हुईं थीं। जबकि उससे पहले 2020 में 611 गोलीकांड और 2019 में अमेरिका में 417 गोलीकांड की घटनाएं दर्ज की गई थी। इससे पहले, 2014 और उससे पहले सालाना 400 से ऊपर कभी घटनाएं नहीं गई। अकेले मई महीने में गोलीकांड की घटनाओं में अमेरिका में 256 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे थे। कल यानी 4 जुलाई को ही अमेरिका में उसके स्वतंत्रता दिवस वाले दिन फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसमें 30 से अधिक लोग घायल हुए। यह घटना इलिनायस प्रांत के शिकागो शहर के उपनगर हाइलैंड में हुई।
Read also: India China Tension: क्वाड गठबंधन से भड़के चीन को एक और जवाब देने की तैयारी में भारत
इससे पहले भी 30 जून 2022 को केंटकी में एक व्यक्ति ने घर की खिड़की के पास खड़े होकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी जिसमें सात लोगों को गोली मारी थी। इनमें से छह पुलिसकर्मी थे। दो अधिकारियों की मौके पर मौत हो गई थी जबकि तीसरे की अगले दिन अस्पताल में मौत हुई थी।

