Site icon Buziness Bytes Hindi

24 वर्षीय जवान आतंकी हमले में शहीद


24 वर्षीय जवान आतंकी हमले में शहीद

देश में शोक की लहर, नवंबर में शादी तय थी
शहीद जवान भारतीय सेना की 14 पंजाब रेजिमेंट में भर्ती था

हिमाचल प्रदेश का एक और लाल आतंकी मुठभेड़ में काल के गाल में समा गया. जम्मू-कश्मीन में आतंकी मुठभेड़ हुई थी.हमीरपुर जिले के गलोड़ का जवान शहीद हो गया है. शहीद रोहिन कुमार (24) पुत्र रसील कुमार की नवंबर में शादी होनी थी. शहीद जवान भारतीय सेना की 14 पंजाब रेजिमेंट में भर्ती था. रोहित चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था.

क्या बोले डीसी हमीरपुर?
हमीरपुर के डीसी हरिकेश मीणा का कहना है कि युवक के शहीद होने की खबर मिली है. इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं, बताया जा रहा है कि शहीद के परिजनों को भी फोन पर जानकारी मिली है. बता दें कि हाल ही में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से झ़ड़प में हमीरपुर का 22 साल का जवान अंकुश भी शहीद हो गया था.

पिता हलवाई हैं
रोहिन कुमार के पिता रसील सिंह हलवाई का काम करते हैं. रोहिन कुमार की नवंबर माह में शादी होने वाली थी घर में सभी परिजन उनकी शादी की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन अचानक इस दर्दनाक समाचार ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है. वहीं, हमीरपुर के बड़सर का एक जवान दो दिन पहले, लेह में शहीद हुआ है. उनकी पहचान जिला के उपमंडल बडसर के गांव रैली जजरी के शमशेर सिंह के रूप में हुई है.

बचपन से फौज में जाने का सपना
शहीद रोहिन के पिता रसील कुमार ने बताया कि बचपन से ही फौज में जाने का सपना मन में पाले हुए थे और आज बेटे की शहादत पर बहुत गर्व है. उन्होंने कहा कि बेटे की शहादत की खबर सुनते ही परिवार सदमे में है. चाचा अनिल वर्मा ने कहा कि रोहिन के शहीद होने पर बहुत बड़ी क्षति पहुंची है और पूरा परिवार सदमे में है. उन्होंने कहा कि सरकार आर-पार की लडाई की बात करती है, लेकिन ऐसा नहीं करके, आए दिन कहीं न कही के बेटे शहीद हो रहे हैं. शनिवार शाम को शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचने की उम्मीद है.

Exit mobile version