Site icon Buziness Bytes Hindi

Independence Day: 15 अगस्त को 23 बंदी जेल से होंगे रिहा,सबसे अधिक इस जिले से छोडे़ जाएंगे कैदी

देहरादून। उत्तराखंड की जेलों में सजा काट रहे 23 बंदियों को आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन रिहा किए जाएंगे। उत्तराखंड सरकार ने इन रिहा होने वाले सभी दोष सिद्ध बंदियों की सजा माफ कर दी है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा है कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के क्रम में पहले चरण 15 अगस्त के मौके पर जेल में बंदियों की शेष सजा अवधि को माफ करते हुए रिहा किया जाएगा। यानी 23 बंदी आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर खुली हवा में सांस ले सकेंगे।  

Read also: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे : घायल महिला कर रही थी मदद का इंतजार, मंत्री ने एंबुलेंस बुलाकर भिजवाया अस्पताल

इन बंदियों में छह महीने से लेकर 10 वर्ष तक की सजा वाले शामिल हैं। सबसे अधिक 10 साल की सजा वाले आठ कैदी रिहाई वाली सूची में शामिल हैं। इन कैदियों की रिहाई में अभी एक से ढाई साल की सजा बाकी है। प्रदेश सरकार ने देहरादून जिला कारागार से चार कैदी, हरिद्वार जिला कारागार से चार कैदी, संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार सितारगंज से तीन कैदी, टिहरी कारागार से दो बंदी, हल्द्वानी उप कारागार से आठ कैदी और पौड़ी व अल्मोड़ा कारागार से एक-एक कैदी को रिहा किया जाएगा। इनमें तीन कैदी 22 साल के जबकि एक बंदी  की उम्र 73 साल की है।

Exit mobile version