Site icon Buziness Bytes Hindi

Heavy Rain In Bihar: बिहार में बारिश का कहर,वज्रपात से 23 लोगों की मौत, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बच्चों समेत दर्जनों झुलसे

पटना। बिहार में कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच वज्रपात जारी है। प्रदेश में एक बार फिर मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। बिहार के जिलों में बारिश के साथ वज्रपात के चलते 23 लोगों की मौत हो गई। आसमानी आफत की चपेट में आने से अब तक आठ बच्चे सहित एक दर्जन लोग झुलस गए हैं। वहीं वज्रपात की घटना में सबसे अधिक अररिया और पूर्णिया में मौत हुई है। इस घटना पर दुख जताते हुए बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। वज्रपात में अररिया और पूर्णिया में चार-चार लोगों की मौत हुई है। सुपौल में तीन, सहरसा, बांका और जमुई में दो-दो लोगों की मौत हुई। सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के सिमरिया में घास काटने के दौरान राधा देवी ठनका की चपेट में आई। बरहकुरुवा पंचायत में नहर में मछली मार रहे मिराज झुलस गए। दोनों झुलसे हुए लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटनाओं पर दुख व्यक्त किया  है। इसके साथ सीएम नीतीश कुमार ने इन सभी के परिवार को चार लाख रुपये अनुदान की राशि देने की घोषणा की है। नीतीश कुमार ने कहा कि दुख की इस घडी में हम पीड़ित परिवार के साथ हैं।
स्थानीय लोगों ने मोबाइल के कैमरे में वज्रपात की घटना को कैद किया है। रोहतास जिला के डेहरी क्षेत्र के अकोढ़ीगोला के धरहरा में पुराने शिव मंदिर के गुंबद पर वज्रपात हुआ। घटना में मंदिर के गुंबद में दरारे तो नहीं पड़ीं लेकिन मंदिर से धुंआ निकलने लगा। बताया जा रहा है कि मंदिर को इससे काफी नुकसान हुआ है।

Exit mobile version