बाल बंदियों को वीवीआइटी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के बाल संप्रेक्षण गृह में 22 बाल बंदी संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। संक्रमित बाल बंदियों को वीवीआइटी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाल संप्रेक्षण गृह में सात मई को हुई आरटीपीसीआर टेस्ट में किसी भी बंदी अथवा स्टाॅफ में संक्रमण नहीं पाया गया था। मगर जबकि गुरुवार को हुई कोरोना जांच में 22 बाल बंदी संक्रमित मिले हैं।
जिले के बुलंदशहर-खुर्जा मार्ग स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में इस समय 75 बाल बंदी हैं। कोरोेना संक्रमण से इन बंदियोें कोे बचाने के लिये बीती सात मई को आरटीपीसीआर टेस्ट भी करायेे गये थे जिसमें सभी बंदी और स्टाॅफ संक्रमण मुक्त मिला था। मगर संप्रेक्षण अधीक्षक स्वास्थ खराब होने के कारण अवकाश लेेकर अपने घर चले गये थे। बाद में संप्रेक्षण अधीक्षक में कोरोना के लक्षण दिखे और गुरुवार को उनकी मौत हो गयी।
इसके बाद बाल संप्रेक्षण गृह में गुरुवार को हुई जांच में 22 बाल बंदी संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। स्वास्थ विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमित मिले बाल बंदियों को वीवीआइटी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया की बाल संप्रेक्षण गृह में इस समय 75 बाल बंदियों के अलावा नौ गार्ड, सात कर्मचारी, तीन पुलिसकर्मी के साथ-साथ 11 अन्य लोगों का स्टाॅफ है।

