Site icon Buziness Bytes Hindi

संगमनगरी में मिले आज 2137 नए संक्रमित मिले, 10 की मौत


संगमनगरी में मिले आज  2137 नए संक्रमित मिले, 10 की मौत

संक्रमितों की संख्या बढ़ने से सरकारी व निजी अस्पतालों में नहीं मिल रहे बेड
बुधवार को 12743 लोगों की हुई कोरोना जांच, 1843 लोग हुए स्वस्थ

प्रयागराज। कोरोना बेकाबू होकर एक-एक कर लोगों को अपनी जद में लेता जा रहा है। बुधवार को 12743 लोगों की हुई जांच में 2137 नए संक्रमित मिले, जबकि 10 कोविड मरीजों की जान चली गई।  उधर गंभीर मरीजों के सामने अस्पतालों में दाखिले के लिए दर-दर भटना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग को तकरीबन ढाई सौ नए बेड की रोजाना जरूरत है। लेकिन, बेड की संख्या सीमित होने से पहले की तरह बुधवार को भी बहुत से मरीजों के सामने संकट बना रहा। संक्रमित लोग अस्पतालों में भटकते रहे, लेकिन उन्हें बेड नहीं नसीब हुआ। 

कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक बुधवार को कुल 2137 मरीज मिले। इसके अलावा 10 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। हालांकि, राहत की बात यह भी रही कि बुधवार को 1843 लोग संक्रमण मुक्त हुए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर 71 को एसआरएन चिकित्सालय, बेली हॉस्पिटल, रेलवे अस्पताल और निजी अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 1772 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया।

Exit mobile version