Site icon Buziness Bytes Hindi

विद्या नाॅलेज पार्क के 21 छात्रों का दो कंपनियों में चयन


विद्या नाॅलेज पार्क के 21 छात्रों का दो कंपनियों में चयन

नौकरी का अवसर पाकर उत्साहित हैं छात्र

मेरठ बागपत रोड स्थित विद्या नाॅलेज पार्क में इस सप्ताह कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया जिसमें एपस्काव्ड साॅफटवेयर प्राइवेट लिमिटेड एवं स्पेस टेक्नोलोनी एण्ड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी कैंपस रिक्रूटमेन्ट के लिए आयी। कैंपस प्लेसमेन्ट प्रक्रिया में दोनों कम्पनियों के एचआर अधिकारी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए अपनी-अपनी कम्पनी की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और उनके जाॅब प्रोफाइल के बारे में जानकारी दी।

एपस्काव्ड साॅफटवेयर प्राइवेट लिमिटेड ने शिवम भारती, चन्द्रशेखर, प्रिंस, दिपेश सक्सेना, अभय जैन, अंकित पंवार, आयुष यादव, कृष्णा चैधरी, हमरेन्द्र सिंह, अयुष मलिक का चयन किया। वहीं स्पेस टेक्नोलोनी एण्ड एजुकेशन प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी में आदित्य पाॅल, सलीम सौफी, शिव प्रकाश, आयुष मलिक, उत्कक्ष जैन, जयंता काकाली, दिपेश सक्सेना, पलक शर्मा, विभोर शर्मा, गौरव नेहरा, मौ0 असलम का सफल चयन हुआ, सभी छात्र इस अवसर को पाकर बहुत उत्साहित है।

विद्या ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप कुमार जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल जैन एवं प्लेसमेन्ट हेड अंकित जैन ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं दी।

Exit mobile version