मेरठ में कोविड-19 के 21 नए मरीज मिले

उत्तर प्रदेशमेरठ में कोविड-19 के 21 नए मरीज मिले

Date:


मेरठ में कोविड-19 के 21 नए मरीज मिले

  • विधायक रफीक के रिश्तेदार समेत 2 संक्रमितों की मौत दोपहर में हुई थी
  • रिपोर्ट पॉजिटिव आने से सदमा लगने से आया कॉर्डियक अरेस्ट

मेरठ में शनिवार को 21 नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है.मृतक राजेश का इलाज करने वाले फिजिशियन की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. अब मेरठ में मरीजों की संख्या 230 हो गई है.दो की मौत आज ही यानी शनिवार को हुई है.शनिवार को दोपहर में विधायक रफीक अंसारी के एक रिश्तेदार सहित दो कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बताया जा रहा है कि सुशील बंसल नाम के युवक को जैसे ही पता चला कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वैसे ही उन्हें कॉर्डियक अरेस्ट आ गया और उनकी मौत हो गई. सुशील बंसल (65 वर्ष) स्वामी पाड़ा बुढ़ाना गेट के रहने वाले थे। बुखार होने पर निजी लैब में उनकी जांच हुई थी और वह घर पर ही थे। वहीं विधायक के फूफा अयूब अंसारी जिनकी उम्र 70 साल थी उनकी कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई है.

शनिवार को 5782 भेजे गए जिनमे से 238 सैम्पल टेस्टेड किये गए और 5552 की रिपोर्ट निगेटिव आई। वही रात के समय अब एसएसपी खुद सड़को पर उतर चुके है साथ ही सरकार के ओसडी भी कल मेरठ आकर यहां की स्थिति का जायजा लेंगे क्यों कि शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें मेरठ के अधिकारियों की कोरोना के प्रति घमबीरता की पोल खोल दी।मेरठ में अब तक 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इनमें एक ही फैमली के 16 सदस्य भी शामिल है। साथ ही 3 पोसिटिव एसवीबीपी के है. उनकी डिटेल आना अभी बाकी है। इसी के साथ अब तक मरने वालों की संख्या 13 हो चुकी है। 230 कोरोना पोसिटिव के बाद प्रशासन अलर्ट है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...