मुजफ्फरनगर में 21 कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या हुई 105

मेरठ रीजनमुजफ्फरनगर में 21 कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या हुई 105

Date:


मुजफ्फरनगर में 21 कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या हुई 105

बुलंदशहर में 32 मिले कोरोना संक्रमित

मेरठ मंडल में कोरोना तेजी से अपना पैर पसारता जा रहा है। ऐसे में मुजफ्फरनगर में लगातार पॉजिटिव केस बढ़ने का सिलसिला जारी है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आज 139 सैंपल की जांच प्राप्त हुई, जिसमें अट्ठारह पॉजिटिव केस मिले हैं, अब जनपद में कुल पॉजिटिव की संख्या 105 हो गई है। गुरूवार को 21 केस पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें आठ केशव पुरी मोहल्ले से, 4 टाउन हॉल क्षेत्र से, एक मदीना कॉलोनी, एक बचन सिंह कॉलोनी, एक जिला अस्पताल, एक मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर, एक मिमलाना रोड और एक शांति नगर से है। सभी पॉजिटिव को मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा जनपद में 115 संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में लगातार पॉजिटिव केस मिलने से जनपद वासियों में हड़कंप मचा हुआ है, सभी जनपद वासियों में डर का माहौल देखा जा रहा है।

बुलंदशहर में कोरोना बम एक बार फिर फूटा यहां आज कुल 32 नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं। साथ ही सहारनपुर में भी अब स्थिति बिगड़ रही है। यहां भी गुरूवार को कोरोना के 25 नए मामले मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन की योजनाएं अब बेअसर नजर आ रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...