Site icon Buziness Bytes Hindi

15 अक्तूबर से चलेंगी 200 पूजा स्पेशल ट्रेनें


15 अक्तूबर से चलेंगी 200 पूजा स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच त्योहारों की वजह से लोग एक शहर से दूसरे शहर जाने की तैयारी कर रहे हैं। त्योहारों के दौरान लोगों को शहर से अपने घर जाने में कोई समस्या न हो, इसलिए जल्द ही भारतीय रेलवे सैकड़ों स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है।

छठ पूजा तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने गुरुवार को कहा कि रेलवे त्योहारी सीजन के दौरान यात्री भीड़ को देखते हुए 15 अक्टूबर से 30 नवंबर (छठ पूजा तक) के बीच 200 विशेष ट्रेनें शुरू करने की योजना बना रहा है।

भीड़ को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ वीके यादव ने कहा कि रेलवे ने फैसला किया है कि वह राज्य सरकारों की जरूरतों और दैनिक रूप से यात्रियों की भीड़ को देखते हुए और महामारी की स्थिति को ध्यान में रखकर विशेष ट्रेनें चलाने को लेकर काम हो रहा है।

जोन के महाप्रबंधकों के साथ बैठकें
उन्होंने यह भी कहा है कि हमने रेलवे के सभी जोन के महाप्रबंधकों के साथ बैठकें की हैं और उन सभी को स्थानीय प्रशासन के साथ बात कर कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। सभी जोन के महाप्रबंधक को एक रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है जिसके बाद हम तय करेंगे कि छुट्टियों के मौसम में कितनी ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। यादव ने कहा कि हमारा अनुमान है कि हम लगभग 200 ट्रेनें चलाएंगे, लेकिन यह अनुमान है कि संख्या अधिक हो सकती है।

Exit mobile version