बांग्लादेश में यात्री ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर; 20 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

इंटरनेशनलबांग्लादेश में यात्री ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर; 20 की मौत, 100...

Date:

Bangladeshi trains collided: बांग्लादेश में बड़ा रेल हादसा हो गया है। जहां पर एक यात्री ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर हो गई है। बांग्लादेश ट्रेन हादसे में करीब 20 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि 100 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अग्निशमन सेवा की एक दर्जन से अधिक टीमें बचाव अभियान में लगी

बांग्लादेश अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा मीडिया प्रमुख शाहजहां सिकदर ने बताया कि मलबे से अब तक 20 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या और अधिक हो सकती है। अग्निशमन सेवा की एक दर्जन से अधिक टीमें बचाव अभियान में लगी हैं।
बांग्लादेश में आज सोमवार को एक यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। भैरब रेलवे थाने के ड्यूटी अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने जानकारी दी है कि चटोग्राम की तरफ जा रही मालगाड़ी किशोरगंज में स्थानीय समयानुसार करीब 3.30 बजे ढाका आ रही एगारो सिंदुर एक्सप्रेस से टकरा गई।
ढाका रेलवे पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक मालगाड़ी ने एगारो सिंदुर एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मारी है।

दुर्घटना राजधानी ढाका से 80 किलोमीटर दूर

दुर्घटना ढाका से 80 किलोमीटर दूर भैरब में हुई। राजधानी ढाका के पास किशोरगंज में दुर्घटना में 20 से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका है। टक्कर में कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। यह संख्या बढ़ भी सकती है।

बांग्लादेश में रेल सेवाएं निलंबित

दुर्घटना के बाद देश के अन्य हिस्सों के लिए रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। स्थानीय जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। कई लोग अब ट्रेन के नीचे फंसे हुए हैं।

मरने वालों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी

भैरब के एक अधिकारी सादिकुर रहमान ने बताया कि हमने 20 शव बरामद किए हैं। कई घायल अभी फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभी भी शवों को कुचले हुए और पलटे हुए डिब्बों के नीचे फंसे हुए देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कम से कम 100 लोग घायल हुए हैं।

घायल क्षतिग्रस्त डिब्बों के नीचे दबे

रिपोर्ट में दावा किया है कि कई घायल क्षतिग्रस्त डिब्बों के नीचे दबे हुए हैं। अग्निशमन सेवा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव अभियान जारी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...