Navy Agniveer Recruitment 2022: नौसेना में अग्निवीरों के पहले बैच में होंगी 20 प्रतिशत महिलाएं

नेशनलNavy Agniveer Recruitment 2022: नौसेना में अग्निवीरों के पहले बैच में होंगी...

Date:

केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ पर आया बड़ा बवंडर अब शांत नज़र आ रहा है, भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, सरकार और प्राइवेट कंपनियों की ओर से अग्निवीरों के लिए की जाने वाली घोषणाओं के बाद आक्रोशित नौजवानों का गुस्सा भी अब काफी शांत लग रहा और लोगों ने अपना रजिस्ट्रशन कराना भी शुरू कर दिया है।  इस बीच इस योजना के तहत नौसेना में होने वाली भारतीयों को लेकर एक नया एलान हुआ है. नई घोषणा के मुताबिक इंडियन नेवी में अग्निवीरों का जो पहला बैच रिक्रूट होगा उसमें 20 प्रतिशत महिला उम्मीदवार होंगी।

Read also: Agnipath Scheme News – किसी भी हाल में वापस नहीं होगी अग्निपथ योजना: सेना प्रमुख 

बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत इंडियन नेवी में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 जुलाई 2022 से शुरू हो चुकी है जो 22 जुलाई तक जारी रहेगी.  नोटिफिकेशन के अनुसार नौसेना में अग्निवीरों के पहले बैच में 20 प्रतिशत महिला उम्मीदवार होंगी. इसके लिए लिए आपको ज्वॉइन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट- joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा. मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक नेवी अग्निवीर एसएसआर पदों के लिए अबतक 10 हजार से ज्यादा महिला उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इस भर्ती के तहत कुल 2800 पदों पर भर्तियां होनी हैं जिसमें महिलाओं के लिए 560 सीटें आरक्षित की गई हैं

.
अप्लाई कर सकते हैं. आयु सीमा दोनों के लिए अधिकतम 23 वर्ष तय की गई है जोकि अगले साल से फिर 21 वर्ष हो जाएगी। दरअसल आयु सीमा में यह छूट इसलिए दी गयी है क्योंकि कोरोना की वजह से दो साल से सेना में भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई थी जिसकी वजह से बहुत नौजवानों के ओवर ऐज होने की बात कही जा रही थी.

Read also: Agneepath Recruitment Scheme: अग्निपथ पर सेना की एक और प्रेस कांफ्रेंस, कहा- अग्निवीरों को मिलेगा परमवीर चक्र 

बता दें कि भारतीय नौसेना में रिक्रूट होने वाले अग्निवीरों की सैलरी पहले साल 30 हजार, दूसरे साल 33,000 हज़ार, तीसरे साल 36 हजार और चौथे साल 40 हजार रुपये होगी. सैलरी का 30 प्रतिशत अग्निवीर कॉर्प्स फंड के लिए कटेगा और इतना ही पैसा इस फंड में केंद्र सरकार भी डालेगी जो चार साल की सेवा पूरी करने के बाद बयाज सहित सेवानिधि के रूप में अग्निवीरों को मिलेगी जो लगभग 11 लाख 70 हज़ार रूपये होगी, इसके अलावा बीमा वगैरह की सारी सुविधाएँ अलग होंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...