जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी में रात एक तेल डिपो में आग लग गई। जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। घटना में 25 लोग घायल हो गए हैं। इंडोनेशिया की राजधानी में तेल डिपो में भीषण आग लग गई। जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 25 लोग घायल हो गए। आग लगने के बाद हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।
इंडोनेशिया के 25 प्रतिशत तेल की आपूर्ति डिपो से
जानकारी के अनुसार, राज्य द्वारा संचालित तेल और गैस कंपनी पर्टामिना द्वारा संचालित ईंधन भंडारण स्टेशन, उत्तरी जकार्ता में तनाह मेराह पड़ोस में घनी आबादी वाले क्षेत्र के पास है। यह इंडोनेशिया की ईंधन जरूरतों का 25 प्रतिशत आपूर्ति करता है। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 180 दमकलकर्मी और 40 दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर मौजूद हैं।
स्थानीय मीडिया ने घटना के वीडियो में सैकड़ों लोग दहशत में भागते दिखाया है। काले धुएं और आग के गुबार पूरे आसमान में देखे गए। जानकारी के मुताबिक, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। पर्टामिना के एरिया मैनेजर एको क्रिस्टियावान ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि भारी बारिश के दौरान एक पाइपलाइन फटने से आग लगी।
अधिकारियों ने कहा कि आग देश की ईंधन आपूर्ति को बाधित नहीं करेगी। जकार्ता के अग्निशमन और बचाव विभाग के प्रमुख सतरियादी गुनवान ने कहा कि आवासीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अभी भी निकाला जा रहा है और उन्हें पास के एक गांव के हॉल और एक मस्जिद में ले जाया जा रहा है।
