Site icon Buziness Bytes Hindi

क्या है 20 लाख करोड़ के पैकेज का गणित


क्या है 20 लाख करोड़ के पैकेज का गणित

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने वित्तीय पैकेज के बारे में बताया था कि सरकार के हाल के निर्णय और रिजर्व बैंक की घोषणाओं को मिलाकर यह पैकेज करीब 20 लाख करोड़ रुपये का होगा।

पीएम के अनुसार ये पैकेज देश के सकल घरेलू उत्पाद यानि जीडीपी का लगभग 10 प्रतिशत है। पैकेज की घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये भारत को आत्मनिर्भर बनाने के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। पीएम ने हालांकि अपने संबोधन में इस बात का जिक्र नहीं किया कि असल में कितनी राशि सरकार फिलहाल देने जा रही है। पीएम ने कहा कि अगले कुछ दिनों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस संबंध में और विस्तृत जानकारी देंगी।

पीएम मोदी ने कुल मिलाकर 20 लाख करोड़ पैकेज की बात की है। ऐसे में जानकार मानकर चल रहे हैं कि 13-14 लाख करोड़ रुपये का ऐलान और सरकार कर सकती है। दरअसल, आरबीआई अब तक दो चरणों में करीब 4.74 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा कर चुकी है। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी 1.7 लाख रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी, जिसमें गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मदद देने की बात कही गई है।

Exit mobile version