Site icon Buziness Bytes Hindi

Mass shooting in Lewiston America: USA में लगातार दूसरे दिन गोलीबारी में 20 की मौत

Mass shooting in Lewiston America

Mass shooting in Lewiston America: अमरीका के लेविस्टन शहर में लगातार दूसरे दिन भी गोलीबारी हुई है। 24 घंटे के भीतर हुई दूसरी लीबारी की घटना में 20 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अमरीका में गोलीबारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को अमेरिका के लेविस्टन शहर में एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना को 24 घंटे का समय भी नहीं बीता कि गुरुवार को फिर से शहर में गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें 20 लोग मारे गए। गोलीबारी में 15 घायल हो गए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। अधिकारी ने बताया कि ​पुलिस पीड़ितों की पहचान के लिए काम कर रही हैं। बता दें कि अमरीका में लगातार बढ़ते गन कल्चर के कारण वहां ऐसी घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है।

पीड़ितों की पहचान में मुश्किल

अमरीका के लेविस्टन शहर में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार गोलीबारी की घटना के बाद अधिकारियों ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक संदिग्ध फरार है। मेन पब्लिक सेफ्टी कमिश्नर माइक सॉस्चक ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी 40 साल रॉबर्ट कार्ड का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। दो अमेरिकी अधिकारियों और एक पूर्व उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ता इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या संदिग्ध किसी विशिष्ट व्यक्ति को निशाना बना रहा था। इसी के साथ बताया कि अधिकारी पीड़ितों की पहचान करने के लिए काम कर रहे हैं।

बार और ग्रिल में हुई हत्या

पुलिस ने कहा कि लेविस्टन के एक बार में छह पुरुषों और एक महिला की गोली से मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि चार मील दूर स्कीमेंजीस बार और ग्रिल के अंदर सात पुरुषों और बाहर के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई। तीन अन्य लोगों की अस्पताल में मौत हो गई।

बुधवार को 22 लोगों की हत्या

अमरीका में एक के बाद एक गोलीबारी की घटनाओं ने सबको चौंका दिया है। यहां की लेविस्टन शहर में इस बार जो घटना हुई है वह बिलकुल उसी वीडियो गेम की तरह नजर आती है। जिसमें छोटे बच्चे अपने टारगेट को मारता जाता हैं। अब तक इस गोलीबारी में 22 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि करीब 60 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Exit mobile version