Site icon Buziness Bytes Hindi

कानपूर के पास साबरमती एक्सप्रेस पटरी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे

derail

अहमदाबाद जा रही 19168 साबरमती एक्सप्रेस के करीब 20 डिब्बे कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन से आगे होल्डिंग लाइन के पास करीब 0230 बजे पटरी से उतर गए। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी और कानपुर और भीमसेन स्टेशनों के बीच ब्लॉक सेक्शन में पटरी से उतर गई। रेलवे, पुलिस और अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है और यात्रियों को बसों और तीन मेमू ट्रेनों से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचाया जा रहा है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, ट्रेन के चालक ने दावा किया है कि इंजन में एक बोल्डर आ गया था, जिससे इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मुड़ गया। घटना के समय ट्रेन की गति करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि दुर्घटनास्थल के पास तीन फीट लंबी पुरानी रेलवे पटरी मिली है। मौके पर पहुंचे रेलवे और पुलिस के तमाम अधिकारी जांच कर रहे हैं। आधा दर्जन से ज्यादा जेसीबी भी ट्रैक की मरम्मत में जुटी हैं। अप और डाउन दोनों लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण कल शाम तक ट्रैक की मरम्मत होने की उम्मीद है।

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यूपी के कानपुर में साबरमती ट्रेन पटरी से उतर गई. मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की NDA सरकार के 70 दिनों के कार्यकाल में ये 21 वां रेल एड्स है लेकिन इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है. वैसे भी रील वाले रेल मंत्री के लिए तो ये ‘छोटी घटना’ है.

इस बीच रेलवे ने इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया है या रद्द कर दिया है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

  1. PRYJ: 0532-2408128, 0532-2407353, 0532-2408149
    CNB: 0512-2323018, 0512-2323016, 0512-2323015
  2. MZP: 0544-2220097
  3. FTP: 7392964622
  4. NYN: 0532-2697252
  5. CAR: 8840377893
  6. ETW: 7525001249
  7. HRS/ASM: 7525001336
  8. PHD: 7505720185
Exit mobile version