नूपुर शर्मा के खिलाफ जहाँ आज सुप्रीम कोर्ट ने बहुत सख्त टिप्पणियां करते हुए उन्हें फटकार लगाईं है वहीँ नूपुर शर्मा की आँखें नोच लेने वाला बयान देने वाले मौलाना मुफ़्ती नदीम और मौलाना आलम गोरी को राजस्थान पुलिस ने बूंदी से गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि नूपुर शर्मा के पैग़म्बर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी से आक्रोशित होकर बूंदी कलेक्ट्रेट पर मौलाना मुफ्ती नदीम ने भड़काऊ बयानबाजी की थी. गिरफ़्तारी के बाद मौलाना समर्थक थाने के बाहर इकट्ठा हो गए . बता दें कि नूपर शर्मा के खिलाफ मौलाना मुफ्ती नदीम ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि नबी के खिलाफ अगर कोई आंख उठाएगा उसकी आंख नोंच लेंगे, उनकी तरफ अगर कोई उंगली उठाएगा तो उसकी उंगली तोड़ देंगे.
Read also: देश में गुस्से और नफरत का माहौल भाजपा और संघ ने बनाया है: राहुल गाँधी
मौलाना ने यह भी कहा था कि अगर हमारे नबी के खिलाफ बोलने वालों पर अगर कार्रवाई नहीं की जाएगी तो मुसलमान रिएक्शन करना जानता है. मौलाना ने भड़काऊ भाषण करते हुए कहा था कि जब भी किसी ने पैगंबर मोहम्मद अपमान किया है तो वह बच नहीं सका है. बता दें कि 3 जून को बूंदी कलेक्ट्रेट परिसर में एक रैली हुई थी जिसमें मौलाना मुफ्ती नदीम और मौलाना आलम गोरी ने भड़काऊ भाषण देकर लोगों को उकसाया था. इसके बाद इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था लेकिन यह दोनों अबतक गिरफ़्तारी से बचे हुए थे.
