Site icon Buziness Bytes Hindi

एसबीआई के वर्किंग ऑवर में 2 घण्टे का इज़ाफ़ा


एसबीआई के वर्किंग ऑवर में 2 घण्टे का इज़ाफ़ा

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांचेस की कार्यअवधि का समय बदल दिया गया है. पहले जहां एसबीआई के ब्रांचेस में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कामकाज चलता था, अब इसे 2 घंटे बढ़ा दिया गया है. अब बैंक की शाखाएं शाम 4 बजे बंद होंगी.

एसबीआई में कामकाज की नई टाइमिंग 1 जून से लागू हो गई है. पहले कामकाज का यह समय 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला आ रहा था. कोरोना की दूसरी लहर के बीच काम के समय को संशोधित किया गया था. अब मामले कम हो रहे हैं, इसलिए बैंक की टा​इमिंग बढ़ा दी गई है.

Exit mobile version