उत्तराखंड में आज मिले 199 नए संक्रमित , चार कोरोना संक्रमितों की मौत

उत्तराखंडउत्तराखंड में आज मिले 199 नए संक्रमित , चार कोरोना संक्रमितों की...

Date:


उत्तराखंड में आज मिले 199 नए संक्रमित , चार कोरोना संक्रमितों की मौत

देहरादून : उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सात हजार पार पहुंचा गया है। वहीं, 199 नए मरीज मिले और चार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में एक, हल्द्वानी मेडिकल कालेज में दो और दून मेडिकल कालेज में एक संक्रमित मरीज ने दम तोड़ा है।

185 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद आज घर भेजा गया। प्रदेश में अब तक 76 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3996 मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज आई जांच रिपोर्ट में 7524 सैंपल निगेटिव मिले हैं। देहरादून जिले में 74 कोरोना संक्रमित मामले पाए गए हैं। इनमें 44 लोग संपर्क में आने से कोरोना की चपेट में आए हैं और 30 संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। हरिद्वार जिले में 47 संक्रमितों में पैनासोनिक कंपनी के 17 कर्मचारी, सात संक्रमित संपर्क में आए और 23 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

नैनीताल जिले में 26 कोरोना संक्रमितों में छह संपर्क में आए और 20 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। चंपावत जिले में 17 संक्रमितों में सात संपर्क और 10 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। पिथौरागढ़ जिले में नौ संक्रमितों में पांच संपर्क में आए और चार की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उत्तरकाशी जिले में सात संक्रमितों में एक मुंबई, एक बिजनौर और पांच संपर्क में आए हैं।

चमोली जिले में छह संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच मुंबई और एक दिल्ली से आया है। पौड़ी जिले में चार संक्रमितों में दो संपर्क और दो की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। रुद्रप्रयाग जिले में तीन संक्रमितों में एक दुबई, एक कतर और एक की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ऊधमसिंह नगर जिले में तीन संक्रमित संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। अल्मोड़ा में एक और बागेश्वर जिले में दो संक्रमित मिले हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...