Pakistan News: पाकिस्तान में नाव पलटने से 19 महिलाओं की सिंधु में डूबकर मौत,शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा

इंटरनेशनलPakistan News: पाकिस्तान में नाव पलटने से 19 महिलाओं की सिंधु में...

Date:

कराची। पाकिस्तान के पंजाब और सिंध क्षेत्र के पास सिंधु नदी में नाव पलटने से 19 महिलाओं की मौत हो गई। सभी लोग एक शादी समारोह से शामिल होकर वापस लौट रहे थे। डूबने वालों की तलाश में बचाव कार्य शुरू किया गया है। लेकिन अभी तक किसी की लाश नहीं बरामद हुई है। अधिकारियों ने बताया कि शादी पार्टी में शामिल अन्य सदस्यों की खोज के लिए खोजी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना रहीम यार खान से 65 किलोमीटर दूर मचका में हुई है। जहां समारोह में एक कबीले के 100 लोग शादी में शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक, रहीम यार खान उपायुक्त सैयद मूसा रजा ने बताया कि बचाव कार्य में विशेषज्ञ तैराक, एंबुलेंस और एक जल बचाव वैन सहित 30 बचाव कर्मियों को लगाया गया है। 

Read also: China Real Estate Crisis: चीन में भारी कर्ज में डूबा रियल एस्टेट कारोबार,घर नहीं मिलने पर लोगों ने दी किश्त नहीं चुकाने की धमकी

उन्होंने बताया कि अब तक शवों को पानी से निकालने का काम जारी है। जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है। रजा ने कहा कि ओवरलोडिंग और तेज बहाव के कारण नाव पलटने के बाद लोग लापता हुए हैं। उन्होंने बताया कि अभी हताहत की संख्या और हो सकती हैं। पंजाब के राजनपुर से करीब 100 लोग शादी से मच्छा लौट रहे थे। पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज ने घटना पर दु:ख और संवेदना व्यक्त की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...