Site icon Buziness Bytes Hindi

Ghaziabad News: 12 लाख की कीमत का 175 किलो गांजा बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

गाजियाबाद। जिले की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी उस वक्त हाथ लगी। जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांजा सप्लाई करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 175 किलोग्राम गांजे की बड़ी खेप भी बरामद की है। पकड़ी गई गांजे की बाजार में करीब 12 लाख रुपए की कीमत आंकी जा रही है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी क्राइम दीक्षा शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद की स्वाट टीम प्रभारी अब्दुल रहमान सिद्दीकी के नेतृत्व में गांजे की बड़ी खेप ले जा रहे गिरीश और राहुल नाम के दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।जिनके कब्जे से लगभग 175 किलो नाजायज गांजा बरामद हुआ है।जिसकी कीमत मार्केट में लगभग ₹12 लाख रुपए है। एक कैंटर भी इन लोगों से बरामद किया गया है।

Read also: सपा विधायक नाहिद हसन पर बड़ी कार्रवाई, Rice Mill कुर्क

वहीं इस पूरे प्रकरण में सत्येंद्र नामक व्यक्ति अभी फरार चल रहा है। तीनों ही अपराधी अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि यह लोग उड़ीसा के विशाखापट्टनम से गांजा लेकर आते थे और उस गांजे की खेप ऊपर कबाड़े का माल रख लिया करते थे।जिससे कि पुलिस को इसके बारे में ना पता लगे और गांजा रखने के बाद अपने फोन नंबर को बंद कर लिया करते थे।

जब डिलीवरी करानी होती थी। मोबाइल फोन करके सप्लायर को फोन कर सप्लाई किया करते थे। यह सारा माल भी गाजियाबाद में डिलीवरी करने के लिए लाया जा रहा था। बताते चलें गाजियाबाद में स्वाट टीम प्रभारी अब्दुल रहमान के द्वारा यह कोई नया खुलासा नहीं है इससे पहले भी यह बड़े बड़े खुलासे गाजियाबाद में मात्र कुछ महीनों के अंदर कर चुके हैं।

Exit mobile version