- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सैन्य धाम का शिलान्यास
देहरादून। देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उत्तराखंड के शहीदों के सम्मान के लिए आज बहुत बड़ा दिन था। इन शहीदों के सम्मान में उत्तराखंड में सैन्य धाम का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि निडर और निजी स्वार्थ की भावना से परे होकर देश के लिए जीने वाला ही शहीद होता है। शहीद जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जनरल उत्तराखंड की वीरता की महान परंपरा के वाहक थे। जनरल बिपिन रावत ने देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन और अमूल्य योगदान दिया है जिसे सदैव याद रखा जाएगा।
Read also: मोहनलाल, कमल हासन ने जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि के लिए सदैव चिंतित रहने वाले जनरल रावत राज्य के उत्थान के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद जनरल के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी।
Read also: उत्तराखंड चुनावः सैन्य वोटरों पर टिकीं राजनीतिक दलों की निगाहें
उत्तराखंड में सैन्य धाम को देहरादून के गुनियाल गांव में 50 बीघा भूमि पर बनाया जा रहा है जिसके निर्माण में 63 करोड़ रुपए की लागत आएगी। सैन्य धाम में पूजनीय बाबा हरभजन सिंह और जसवंत सिंह के मंदिर होंगे। उत्तराखंड के पांचवे धाम के मुख्य प्रवेश द्वार का नाम जनरल बिपिन रावत को समर्पित किया जाएगा। वहीं शहीदों के आंगन की लायी गयी मिट्टी से अमर जवान ज्योति की बुनियाद रखी जाएगी।

