उत्तराखंड में 1687 कोरोेना संक्रमित मिले, 58 ने गंवाई जान

उत्तराखंडउत्तराखंड में 1687 कोरोेना संक्रमित मिले, 58 ने गंवाई जान

Date:


उत्तराखंड में 1687 कोरोेना संक्रमित मिले, 58 ने गंवाई जान

46 दिन के बाद सबसे कम कोरोना संक्रमित मिलने से राहत
नये संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे काबू में आता जा रहा है। आज प्रदेश में 1687 नये कोरोेना संक्रमित मिले हैं। वहीं 58 कोरोना मरीजों ने जान गंवाई है। वहीं आज भी नये कोरोना संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही है।

शनिवार को स्वास्थ विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार देहरादून में 285, पिथौरागढ़ में 215, चमोली में 203, हरिद्वार में 186, नैनीताल में 176, अल्मोड़ा में 130, उत्तरकाशी में 98, पौड़ी में 98, ऊधमसिंह नगर में 92, टिहरी में 80, बागेश्वर में 63, रुद्रप्रयाग में 34, चंपावत जिले में 27 नये कोरोेना संक्रमित मिले हैं। आज मिले 1687 नए मरीजों के मुकाबले 4446 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 327112 और सक्रिय केस 31110 हो गये हैं। रिकवरी दर बढ़कर 86.81 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 6.91 प्रतिशत हो गई है।

ब्लैक फंगस के 10 नये मरीज मिले

शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के आठ और हिमालयन हाॅस्पिटल जौलीग्रांट में ब्लैक फंगस के दो नए मरीज भर्ती किए गए हैं। एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के 125 मरीज भर्ती किये जा चुके हैं जिनमे जबकि नौ मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं हिमालयन हाॅस्पिटल जौलीग्रांट में ब्लैक फंगस के 24 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से सात मरीज डिस्चार्ज किये गए और दो मरीजों की मृत्यु हो गई थी। वर्तमान में यहां 15 मरीज भर्ती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related