प्रयागराज में 1682 नए संक्रमित मिले, सात की मौत

उत्तर प्रदेशप्रयागराज में 1682 नए संक्रमित मिले, सात की मौत

Date:


प्रयागराज में 1682 नए संक्रमित मिले, सात की मौत

शनिवार को संक्रमण और मौत के आंकड़ों ने तोड़े रिकार्ड
कोरोना मरीजों को नहीं मिल पा रहे अस्पतालों में बेड

प्रयागराज। कोरोना संक्रमण से प्रयागराज में हालात बेकाबू हो चले हैं। शनिवार को प्रयागराज में 1682 नये कोरोना मरीज मिले और सात संक्रमितों की मौत हो गयी। प्रयागराज में नये मरीज मिलने और संक्रमण से मौत होने का यह सर्वाधिक आंकड़ा हैै। हालात यह हैं कि अब कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिये अस्पतालों में बेड तक नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज में होली के समय पर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी हुआ जो हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। आज जिले में मिले 1682 नये कोरोना संक्रमितों ने प्रशासन के होश उड़ा दिये हैं। गौरतलब है कि प्रयागराज में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने यहां नाइट कफ्र्यू भी लगाया हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद प्रयागराज का दौरा कर चुके हैं। लेकिन इन सब कयावदों के बावजूद जनपद में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

हालात इतने गंभीर हैं कि अस्पतालों में कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिये बेड ही नहीं बचे हैं। वहीं अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को देखने से डाॅक्टर भी कतरा रहे हैं। सामान्य बीमारियों वाले मरीजों से भी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लाने को कहा जा रहा है। ऐसे में लोग परेशान हैं और प्रशासन चिंतित। कोरोना का प्रसार रोकने के हर संभव उपाय फिलहाल नाकाम होते दिखाई दे रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...