US Shooting: US के लेविस्टन शहर में भीषण गोलीबारी में 16 की मौत, 80 से अधिक घायल

इंटरनेशनलUS Shooting: US के लेविस्टन शहर में भीषण गोलीबारी में 16 की...

Date:

US Shooting: अमेरिका के लेविस्टन शहर भीषण गोलीबारी से दहल उठा है। लेविस्टन शहर में हुई भीषण गोलाबारी में 16 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 80 से अधिक लोग घायल हैं। बताया जाता है कि हमलावरों ने सामूहिक गोलीबारी की है। जिसमें 16 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अमेरिका के मेन (Maine) राज्य के लेविस्टन शहर में बुधवार देर रात ये घटना हुई है। घटना के बाद संदिग्ध हमलावर फरार हो गए हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि राइफल के साथ संदिग्ध हमलावर की दो तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की हैं। इससे संदिग्ध की पहचान करने में जनता से मदद की अपील की है।

मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है

लेविस्टन में मेडिकल सेंटर ने एक बयान में कहा है कि सामूहिक गोलीबारी की घटना में बड़े पैमाने पर लोगों के मारे जाने की जानकारी है। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। गोलीबारी में घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। घायलों को लेने के लिए क्षेत्र के अस्पतालों के साथ समन्वय किया जा रहा है। एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ के कार्यालय से दो तस्वीरें शेयर की गई हैं। जिसमें संदिग्ध रायफल के साथ फायरिंग कर रहे हैं। काउंटी शेरिफ ने संदिग्ध की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से मदद मांगी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सक्रिय शूटर के बारे में चेतावनी

मेन स्टेट पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सक्रिय शूटर के बारे में चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि हमने लोगों को उनके स्थानों पर रहने के लिए कहा है। कानून प्रवर्तन विभिन्न इलाकों में छानबीन कर रहे हैं। यूएस अधिकारियों ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति जो बाइडन को इस घटना के बारे में बताया गया है। पिछले साल मई 2022 के बाद से यह अब तक का सबसे घातक सामूहिक नरसंहार है। पिछले साल मई में टेक्सास के एक स्कूल में गोलीबारी के दौरान 19 बच्चों के साथ दो शिक्षकों की मौत हो गई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...