Site icon Buziness Bytes Hindi

Maharashtra Accident: एक्सप्रेस-वे पर गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरी, 16 लोगों की मौत

au101

Maharashtra Accident: समृद्धि एक्सप्रेस वे हाईवे पर तीसरे चरण का निर्माण कार्य जारी है। इसी दौरान आज मंगलवार को तड़के शाहपुर के पास गार्डर मशीन गिर गई। जिसकी चपेट में आने से 16 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 6 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है।

आज मंगलवार को महाराष्ट्र में भीषण हादसा हो गया। हादसे में 16 लोगों की मौत हुई है। जबकि छह से अधिक मजदूर घायल हैं। घटना मुंबई के पास ठाणे जिले में हुई है। मौके पर एनडीआरएफ पहुंची है। पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां इलाज जारी है।
शाहपुर पुलिस के मुताबिक समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर निर्माण कार्य जारी है। इसी दौरान शाहपुर के पास आज मंगलवार तड़के गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई। जिसकी चपेट में आने से 16 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, छह से अधिक लोग घायल हैं।

घटनास्थल पर राहत कार्य जारी

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर एंबुलेंस और शहरवासियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जबकि पोस्टमॉर्टम के लिए मृतकों के शव भेज दिए गए हैं। जेसीबी और रेस्क्यू टीम मौके पर हैं। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

छह लोगों के फंसे होने की जानकारी

एनडीआरएफ के मुताबिक ठाणे के शाहपुर तहसील में पुल के स्लैब पर क्रेन गिरी थी। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। अब तक 16 शव बरामद हुए हैं। 6 से अधिक लोग घायल हैं। आशंका है कि छह से अधिक लोग गर्डर के नीचे फंसे हैं।

Exit mobile version