Site icon Buziness Bytes Hindi

UP: प्रदेश में 16 आईएएस के तबादले, अखिलेश के नजदीकी सहगल सूचना विभाग से हटाए

लखनऊ। उप्र में एक बार फिर से आईएएस के तबादले किए गए हैं। देर रात शासन ने 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। प्रशासनिक हलकों में बडे़ स्तर पर किए गए हेरफेर में सपा सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नजदीकी रहे नवनीत सहगल को अपर मुख्य सचिव के पद से हटा दिया है। नवनीत सहगल को अब खेलकूद विभाग में तैनात किया गया है। केंद्र सरकार से प्रतिनियुक्ति के बाद वापस लौटे पार्थसारथी सेन शर्मा को अब प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ बनाया है। बुधवार देर रात जारी तबादला अधिसूचना के मुताबिक अमित मोहन प्रसाद को अपर मुख्य सचिव बनाया है। वहीं हिमांशु कुमार को ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग का मुख्य सचिव बनाया है। वे अभी तक समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण व मुस्लिम वक्फ बोर्ड के मुख्य सचिव के पद पर थे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पद पर तैनात नवनीत सहगल को हटाकर उनके स्थान पर अब वरिष्ठ आईएएस संजय प्रसाद को तैनात किया है।

Read also: LPG Cylinder Price: आज 100 रुपये सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, इस स्तर पर पहुंचे दाम

इससे पहले बुधवार 31 अगस्त को अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर अब संजय प्रसाद को उप्रण् एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी सहित प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री व सूचना का कार्यभार सौंपा है। यानी जो कार्य अवनीश अवस्थी देख रहे थे। अब वो सभी कार्य संजय प्रसाद को सौंपे गए हैं।

Exit mobile version