Fire Accident: 150 टन स्क्रैप जलकर राख, पांच किमी का इलाका काले धुए के गिरफ्त में

उत्तर प्रदेशFire Accident: 150 टन स्क्रैप जलकर राख, पांच किमी का इलाका काले...

Date:


Fire Accident: 150 टन स्क्रैप जलकर राख, पांच किमी का इलाका काले धुए के गिरफ्त में

सहारनपुर। जिले में स्क्रैप के एक अवैध गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे उसमें रखा 150 टन स्क्रैप जलकर राख हो गया। स्क्रैप के गोदाम में लगी आग इतनी भयानक है कि उसने पांच किसी के इलाके केा काले धुंए की गिरफ्त में ले लिया है। आग की ये घटना नकुड़ क्षेत्र के सरसावा रोड की है। जहां पर एक स्‍क्रैप का अवैध गोदाम है। जिसमें आज आग लगने से लाखों का स्‍क्रैप जलकर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी कि उसको काबू करने के लिए दमकल विभाग को मुजफ्फरनगर के अलावा एयरफोर्स की भी पानी की गाडियां मंगवानी पड़ी। इससे अफरातफरी मच गई।

Read also- Bijnor News: दुकान में लगी भीषण आग से 30 लाख का माल जलकर खाक

बताया जाता है कि सरसावा रोड़ मोहल्ला बंजारान निवासी रिजवान ने रिहान ट्रेडर्स के नाम से रबड़ स्‍क्रैप का गोदाम बना रखा है। आज शनिवार को दोपहर बाद अचानक गोदाम में रबड़ स्‍क्रैप के बीच से धुंआ उठना शुरू हुआ जो कि बाद में आग की लपटों में तब्दील हो गया। कुछ ही देर में आग भयंकर (fire incident) हुई और उसने पूरा गोदाम अपनी जद में ले लिया। इससे पांच किलोमीटर के दायरे में चारों ओर आसमान में काला धुंआ हो गया और लोगों को कुछ दिखाई नहीं दिया। गनीमत थी कि गोदाम आबादी से काफी दूर था वरना भारी हानि हो सकती थी। बताया जाता है कि गोदाम में 150 टन रबड़ स्क्रैप मौजूद था। जो कि आग से जलकर खाक हो गया। इनकी सप्लाई तेल प्लांट व ईंट भट्टों पर होती थी। आग से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान बताया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...