Site icon Buziness Bytes Hindi

Odi World Cup: IPL की फ्रेंचाइजी से चुने गए विश्व कप 2023 के लिए 15 Indian धुरंधर

t0601 8

India Odi World Cup Squad: वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। 15 सदस्यीय टीम इंडिया में अधिकांश वही खिलाड़ी हैं जो एशिया कप 2023 में खेल रहे हैं। एशिया कप 2023 के लिए श्रीलंका गई टीम इंडिया में 18 खिलाड़ी हैं। इसमें से संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा और तिलक वर्मा का चयन वर्ल्ड कप 2023 के लिए नहीं हुआ। जो 15 खिलाड़ी चुने गए हैं। वह आईपीएल की सात फ्रेंचाइजी से हैं। इनमें भी कप्तान रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस और उपकप्तान हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस का विश्व कप की टीम में दबदबा है। इन दो टीमों से सबसे अधिक खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए चुने गए हैं।

मुंबई इंडियंस के सबसे अधिक खिलाड़ी

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में मुंबई इंडियंस के सबसे अधिक चार खिलाड़ियों को चुना है। इनमें कप्तान रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन हैं। जबकि गुजरात टाइटंस से तीन खिलाड़ियों को चुना है। इनमें उपकप्तान हार्दिक के अलावा शुभमन गिल और मोहम्मद शमी शामिल हैं। बाकी टीमों से सिर्फ एक-एक, दो-दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से दो खिलाड़ियों का टीम इंडिया में चयन हुआ है। इनमें फ्रेंचाइजी कप्तान श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं।

चैंपियन चेन्नई और लखनऊ के सिर्फ एक-एक खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दो खिलाड़ियों को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। इनमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह मिली है। जिसमें ऑलराउंडर अक्षर पटेल के अलावा चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव शामिल है। आईपीएल 2023 में चैंपियन बनने वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम का एक खिलाड़ी टीम इंडिया में चुना है। अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का चयन हुआ। लखनऊ सुपर जाएंट्स के सिर्फ एक खिलाड़ी केएल राहुल का टीम इंडिया में चयन हुआ है।

सात खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी में लीडरशिप रोल में

इस साल आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स से टीम इंडिया में कुल मिलाकर 15 में से नौ खिलाड़ी हैं। वहीं, फाइनल में पहुंचने वाली चेन्नई और गुजरात के कुल मिलाकर चार खिलाड़ी हैं। लीडरशिप रोल की बात करें तो चुने गए 15 खिलाड़ियों में से सात खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी टीम में लीडरशिप रोल निभा रहे हैं। जहां रोहित मुंबई के, हार्दिक गुजरात के, श्रेयस कोलकाता के और राहुल लखनऊ के कप्तान हैं। तो वहीं कोहली ने इस साल बैंगलोर के लिए कुछ मैचों में कप्तानी की।

Exit mobile version