Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ में 15 कोरोना संक्रमितों ने गंवा दी जान


मेरठ में 15 कोरोना संक्रमितों ने गंवा दी जान

शुक्रवार को जिले में मिले 1464 नये कोरोना संक्रमित
1707 कोरोना संक्रमितों को डिस्चार्ज किये जाने से राहत

मेरठ। कोरोना संक्रमण से जुझ रहे मेरठ में आज 1464 नये कोरोना संक्रमित मिले और 15 मरीजों ने जान गंवा दी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि आज कोरोना को मात देने वालों की संख्या मिले मरीजों से अधिक रही।

Read Also : यूपी में कोरोना के केस घटे, पर मौतें नहीं

स्वास्थ विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार मेरठ में आज 1464 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 15 कोरोना संक्रमितों ने जान गंवा दी। जिले में अब तक 642 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। आज जिले के विभिन्न अस्पतालोें से 1707 कोरोना संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया है। मिले कोरोना मरीजों के मुकाबले अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वालांे की संख्या अधिक होने से थोड़ी राहत मिली है। मगर काफी समय से लगे लाॅकडाउन और तमाम बंदिशों के कारण कोरोेना संक्रमितों और होने वाली मौतों की संख्या में कमी न आने से चिंताएं कायम हैं। वर्तमान में जिले में एक्टिव केसों की संख्या 13875 हो गयी है।

Read Also : उत्तराखंड में मिले 5775 नये कोरोना संक्रमित


ग्रामीण इलाकों में कोरोेना संक्रमण फैलने की आशंका

ग्रामीण इलाकों में होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हालांकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार यह सभी मौते कोरोना से नहीं हुई हैं। मगर कोरोना के खौफ से ग्रसित गांव में होने वाली मौत ग्रामीणाों को दहशत में डाल देती है। वहीं काफी दिनों तक खांसी-बुखार से पीड़ित होने वाले लोग भी कोरोना की जांच नहीं करा रहे हैं। गांवों में बढ़ता कोरोना संक्रमण भी ग्रामीणों को कोरोना जांच कराने के लिये आगे नहीं आने दे रहा है। ग्रामीणों को डर है कि कोरोना संक्रमित पाये जाने पर उनको जबरन अस्पताल में भर्ती करा दिया जायेगा। वहीं जिन ग्रामीणों में कोरोना संक्रमण पाया गया है उनमें से अधिकतर लोग होम आइसोलेेशन में हैं। लेकिन देखने में आ रहा है कि ग्रामीण इलाकों में होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमित कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं उनके परिवार वाले भी संक्रमित से दूरी बनाने या घर में मास्क पहन कर रखने की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में कोरोेना संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ रही है।

Exit mobile version