Site icon Buziness Bytes Hindi

दिल्ली में बने 14 नए कंटेनमेंट जोन, ढील पड़ी भारी


दिल्ली में बने 14 नए कंटेनमेंट जोन, ढील पड़ी भारी

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का संक्रमण देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। लॉकडाउन में छूट के बाद हालात ज्यादा खराब होते जा रहे हैं और दिल्ली में 14 कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं, जिसके बाद दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या बढ़कर 92 हो गई है।

कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली में 6 नए कंटेनमेंट जोन जोड़े गए हैं, जिनमें से तीन तीन विकासपुरी में, दो पालम में और एक कांगनहेड़ी गांव में स्थित हैं। दक्षिणी-पश्चिमी जिले के छह क्षेत्रों के अलावा उत्तर पश्चिम जिले में ईई-ब्लॉक जहांगीरपुरी, ई 2 ब्लॉक जहांगीरपुरी, आजादपुर का लाल बाग, डी -1 ब्लॉक जहांगीरपुरी, जेजे कैंप बादली, सी-ब्लॉक मंगोलपुरी, नाहरपुर गांव और दक्षिण-पूर्व जिले में सनलाइट कॉलोनी -1 है।

नए कंटेनमेंट जोन

Exit mobile version