उत्तराखंड में मिले 1334 नए संक्रमित, सात मरीजों की मौत

उत्तराखंडउत्तराखंड में मिले 1334 नए संक्रमित, सात मरीजों की मौत

Date:


उत्तराखंड में मिले 1334 नए संक्रमित, सात मरीजों की मौत

देहरादून में सबसे अधिक 554 और हरिद्वार में 408 मरीज मिले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के तेजी से पांव पसारने के साथ कोरोना संक्रमण से मरीजों की मौतों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। सोमवार को उत्तराखंड में 1334 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में आज कोरोना संक्रमण के चलते सात मरीजों की मौत हो गयी। वहीं राजधानी देहरादून में सर्वाधिक 554 और हरिद्वार में 408 नये कोरोना मरीज पाये गये हैं।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले में सबसे अधिक 554 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 408, नैनीताल में 114, ऊधमसिंह नगर में 89, पौड़ी में 70, टिहरी में 56, रुद्रप्रयाग में 9, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत जिले में 7-7 बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में 3-3 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं।

आज सात कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद राज्य में कोरोना संक्रमण के बाद मरने वालों की कुल संख्या 1767 हो गई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ राज्य में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

रविवार को अखाडों में किये गए कोरोना टेस्ट में सोमवार को जूना अखाडे के जल गिरी सहित कुल 6 संतों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच है। पूर्व में निरंजनी अखाड़े में 5 संत और जूना अखाड़े के तीन संत संक्रमित हो चुके हैं जिन्हें आइसोलेट किया जा चुका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related