Site icon Buziness Bytes Hindi

Mogadishu blast: मोगादिशु में सरकारी कार्यालयों के पास बम धमाकों में 120 लोगों की मौत

120 killed in bomb blasts near government offices in Mogadishu

मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में सरकारी कार्यालयों के दो धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 120 पहुंच गई है। सोमालिया के स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से जानकारी दी गई है। बताया गया कि जिस जगह धमाके हुए उस स्थान पर भारी भीड़ जुटी थी। राष्ट्रीय पुलिस ने कहा कि सोमालिया की राजधानी में प्रमुख सरकारी कार्यालयों के पास व्यस्त जंक्शन पर दो कारों में बम विस्फोट हुए। जिसमें बच्चों सहित सैकड़ों नागरिक हताहत हुए हैं।
सोमालिया की एजेंसी ने पुलिस प्रवक्ता सादिक डोदिशे के हवाले से बताया कि सोमालिया की राजधानी में प्रमुख सरकारी कार्यालयों के पास व्यस्त जंक्शन पर बमों में धमाका हुआ है। जिसमें बच्चों समेत कई नागरिक हताहत हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार घटनास्थल पर कई शव देखे गए हैं। धमाके में मरे लोगों में सभी आम नागरिक हैं। मृतकों में कई लोग सार्वजनिक वाहनों में यात्रा कर रहे थे। जो धमाके की चपेट में आ गए।
अस्पताल के एक स्वयंसेवक हसन उस्मान ने बताया कि अस्पताल में लाए मृत लोगों में अधिकांश महिलाएं हैं। अस्पताल और अन्य जगहों पर घबराए परिजन प्लास्टिक से ढंके बैग में रखे शवों में अपने प्रियजनों को तलाश करते दिखाई दे रहे थे।
अब्दिरजाक हसन नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पहला धमाका शिक्षा मंत्रालय के बाहर हुआ है। जहां रेहड़ी-पटरी पर सामान बेचने वाले और पैसे बदलने वालों की भीड़ थी। जब दूसरा धमाका हुआ तब वह घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर था। कई लोगों की मौत होने के कारण जमीन पर पड़े शवों की गिनती नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार, दूसरा ब्लास्ट व्यस्त रेस्तरां के सामने लंच के दौरान हुआ। विस्फोटों ने रेस्तरां और होटलों वाले एक क्षेत्र में टुक-टुक और अन्य वाहनों को ध्वस्त कर दिया। एंबुलेंस सेवा निदेशक ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके से शव लाए हैं। हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं है। चरमपंथी संगठन अल-शबाब शहर को निशाना बना रहे हैं।

Exit mobile version