Salt Factory Wall Collapse In Gujarat: नमक फैक्टरी की दीवार ढहने से 12 लोगों की मौत, पीएम ने जताया दुख

नेशनलSalt Factory Wall Collapse In Gujarat: नमक फैक्टरी की दीवार ढहने से...

Date:

नई दिल्ली। गुजरात राज्य के मोरबी स्थिति हालवड़ औद्योगिक क्षेत्र में आज एक दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी। हादसा मोरबी में नमक फैक्टरी की दीवार ढहने से हुआ। जिसमें 12 लोग उसके नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात मे हुए इस हादसे पर दुख जताया है। हादसे में दर्जनों लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। घटना मोरबी सागर साल्ट फैक्टरी में हुई।

Also read: गुजरात में कांग्रेस को झटका दे सकते हैं हार्दिक पटेल

गुजरात के श्रम व रोजगार मंत्री तथा स्थानीय विधायक ब्रजेश मेरजा हादसे के बाद तुरंत मौके पर पहुँचे और मृतकों पर दुख जताते हुए कहा है कि सरकार हादसे का शिकार हुए लोगों के परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि कम से कम 12 श्रमिकों की मौत हुई जबकि दर्जनों मलबे में दबे हैं। मलबे में में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव का काम जारी है। 

पीएम मोदी ने कहा कि यह हृदय विदारक घटना है। दुख की इस घड़ी में वह शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उधर, पीएमओ ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख की सहायता दी जाएगी और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...