Site icon Buziness Bytes Hindi

12 फ़ीट लम्बा अजगर मिलने से मचा हड़कम्प


12 फ़ीट लम्बा अजगर मिलने से मचा हड़कम्प

ग्रामीण और वन विभाग की टीम ने पकड़ा लम्बा अजगर

बुलंदशहर। जहांगीराबाद के गांव खालोर में गुरुवार को उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया, जब खेत में एक पेड़ पर 12 फीट लंबा अजगर लोगों ने लिपटा देखा। अजगर मिलने की सूचना के बाद सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और अजगर को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी। इस बीच वन विभाग को भी सूचना दे दी गई।

मगर सूचना के बाद देर तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिसके चलते लोगों ने ही अजगर को पकड़ने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने अजगर को पकड़ लिया, मगर जैसे ही अजगर को ग्रामीण बोरे में बंद करने लगे वैसे ही अजगर एक बार फिर ग्रामीणों की पकड़ से निकल कर भाग निकला, मगर फिर से ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। बाद में ग्रामीणों ने अजगर को वन विभाग के अफसरों के हवाले कर दिया। बता दें लॉक डाउन के बाद से अनलॉक तक लगातार ग्रामीण इलाकों में अजगर निकलने का सिलसिला जारी हैं।

Exit mobile version