Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ में मिले 1199 नये कोरोना संक्रमित


मेरठ में मिले 1199 नये कोरोना संक्रमित

बुधवार को 16 कोरोना संक्रमितों की हुई मृत्यु
जिले में 18418 हुई एक्टिव केसो की संख्या

मेरठ। मेरठ में कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रशासन के लिये चिंता का कारण बनी हुई है। हालांकि एक बार दो हजार से अधिक हो गयी कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आयी है मगर हालात अब भी संतोषजनक नहीं है। बुधवार को मेरठ में 1199 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों में भी कमी नहीं आ रही है और आज 16 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी।

मेरठ में स्वास्थ विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार आज 6401 सैंपलों की जांच की गयी जिसमें 1199 सैंपल पाॅजिटिव पाये गये हैं। आज 16 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी। इस समय 7306 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 18418 हो गयी है। आज विभिन्न अस्पतालों से कोरोना को मात देने वाले 847 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर में मिले 1478 नए संक्रमित
पश्चिमी यूपी के चार जिलों में आज 1478 नए संक्रमित मरीज मिले और 12 लोगों की कोरोना से मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर में आज 490 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 4 संक्रमितोें की मौत हो गई। सहारनपुर जिले भी संक्रमण से पीड़ित रहा और आज 351 संक्रमित पाए गए और पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गयी। शामली जिले में बुधवार को 375 नए संक्रमित मरीज मिले और 1 मरीज की मौत हो गयी। बागपत जनपद में आज 262 कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 2 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

Exit mobile version