मेरठ में मिले 1061 नये कोरोना संक्रमित

मेरठ रीजनमेरठ में मिले 1061 नये कोरोना संक्रमित

Date:


मेरठ में मिले 1061 नये कोरोना संक्रमित

गुरुवार को 15 संक्रमितों ने गंवा दी जान

14131 हो गये जिले में एक्टिव केस

मेरठ। मेरठ में गुरुवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में थोड़ी राहत रही और 1061 नये कोरोना मरीज मिले हैं। लेकिन कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों में कमी न आना चिंता का कारण बना हुआ है। आज जिले में 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 627 हो गयी है।

प्राप्त आंकड़ो के अनुसार गुरुवार को 1061 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ मेरठ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 62037 हो गया है। जिले में कोरोना एक्टिव केस अब 14131 हो गये हैं। आज 954 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने के बाद कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 47279 हो गया है। वहीं आज 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 627 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

नहीं कम हो रही मौतों की संख्या
कोरोना संक्रमितों की मौत की संख्या में कमी नहीं आ रही है। कोरोना संक्रमण के कारण मरीजों मंे ब्लड क्लाटिंग हो जाने से हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक भी जानलेवा साबित हो रहा है। एक से 12 मई के बीच 126 की मौत हो जाना हालात की भयावहता को प्रदर्शित करने के लिये काफी है। हालिया दिनों में निमोनिया मरीजों को बेहद खतरनाक में लेकर आ रहा है। प्रभावित मरीजों के फेफडे बेहद तेजी के साथ संक्रमित हो रहे हैं। वहीं कोरोना का नया म्यूटेंट मरीजों के आॅक्सीजन लेवल को तीन दिन के अंदर काफी नीचे लाकर गंभीर हालात में ला देता है। गंभीर मरीजों को समय पर उपचार न मिल पाना भी उनकी जान ले रहा है। गंभीर स्थिति में आ चुके मरीजों को एल-3 अस्पताल में भर्ती होेने की आवश्यकता होती है। मगर अस्पतालों में बेड न होने के कारण वह एल-2 अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हो जाते हैं। पर्याप्त सुविधाएं न मिल पाने के कारण मरीज जान गवां रहे हैं।

रेल के डिब्बों में कोविड आइसोलेशन वार्ड बनायें
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को एक चिट्ठी लिख कर रेल के डिब्बों में कोविड आइसोलेशन वार्ड बनायें जाने की मांग की है। पत्र में सांसद ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि मेरठ कोरोना संक्रमण की बीमारी से जूझ रहा है, सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल संकट में हैं। ऐसे में मरीजों को राहत देने और चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए मेरठ में भी रेल के डिब्बों में कोविड आइसोलेशन वार्ड बनाया जाए। जिससे जनता को इलाज में कुछ ओर राहत मिल सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related