Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रयागराज में 1040 नये संक्रमित मिले, 6 की मौत


प्रयागराज में 1040 नये संक्रमित मिले, 6 की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज में बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मंगलवार को जिले में रिकार्ड 1080 कोरोना मरीज मिलने के बाद बुधवार को 811 कोरोना संक्रमित मिले थे। गुरुवार को भी प्रयागराज को कोरोना से राहत नहीं मिली और आज 1040 नये कोरोना संक्रमित मिलने से लोग खौफजदा हो गये हैं। आज संक्रमण के शिकार 6 मरीजों को जान कोरोना ने ले ली। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 34354 हो गयी है।

गुरुवार को प्रयागराज जिले में 1040 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 34354 हो गया है। वहीं जिले में अब कोरोना एक्टिव केस 4517 हो गये हैं। आज 49 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जिन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 29404 हो गया है। वहीं आज 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 433 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी )

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों में बेड मिलना मुश्किल हो रहा है। कोरोना संक्रमिता की हालत भी ज्यादा गंभीर होने और मौत के आंकड़े दिनोदिन बढ़ने से स्थिति काबू से बाहर होने लगी है। एक महीने में ही कोरोना ने जिस तेजी के साथ लोगों को अपना शिकार बनाया है उससे लोगों में खौफ पैदा हो गया है। प्रशासन की ओर से भी लोगों को न घबराने और कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है।

Exit mobile version