Site icon Buziness Bytes Hindi

100 साल का हुआ ईस्ट बंगाल


100 साल का हुआ ईस्ट बंगाल

कोलकता।भारत के सबसे पुराने क्लबों में से एक ईस्ट बंगाल ने अपने 100 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर पश्चिम बंगाल के स्पोर्ट मिनिस्टर की मौजूदगी में क्लब के सफल से जुड़ी यादों को लेकर एक बुक भी लॉन्च की गई. आपको बता दें कि ईस्ट बंगाल ने 26 जुलाई 2003 को भारतीय फुटबॉल में इतिहास रचते हुए एएसईएन कप जीता था. ईस्ट बंगाल आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त एशियाई फुटबॉल टूर्नामेंट को जीतने वाला भारत का पहला फुटबॉल क्लब बना था.

भूटिया के लिए यादगार है हैट्रिक
बाइचुंग भूटिया ने ईस्ट बंगाल क्लब के साथ जीते एसईएएन कप, मोहन बागान के खिलाफ फेडरेशन कप सेमीफाइनल हैट्रिक, नेशनल फुटबॉल लीग की जीत को अपनी शीर्ष-3 सर्वश्रेष्ठ यादों में बताया है. भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान भूटिया ने अपने करियर की शुरुआत 1992 में ईस्ट बंगाल के साथ ही की थी. वह क्लब के साथ हर एक खिताब जीतने में सफल रहे. भूटिया ने कहा, मैं क्लब के साथ 10 साल खेला और मेरी क्लब के साथ कुछ यादें हैं. यह भारत के महान क्लबों में से एक है जिसका एक शानदार इतिहास है. मेरे लिए, यह सिर्फ शानदार यादों की बात है.

Exit mobile version